Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Odhan marriage breakdown case: Punjab police officer accused, victim's family creates ruckus at police station
{"_id":"69a2b5601cd3b735190ab53e","slug":"video-odhan-marriage-breakdown-case-punjab-police-officer-accused-victims-family-creates-ruckus-at-police-station-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओढां में शादी टूटने का मामला: पंजाब पुलिस कर्मचारी पर आरोप, पीड़ित परिवार ने थाने में की हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओढां में शादी टूटने का मामला: पंजाब पुलिस कर्मचारी पर आरोप, पीड़ित परिवार ने थाने में की हंगामा
ओढां इलाके में एक पीड़ित परिवार ने पंजाब पुलिस में तैनात एक कर्मचारी पर अपनी बेटी की शादी तुड़वाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया, जहां उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ समाज में बेइज्जती करने और शादी टूटवाने की शिकायत दर्ज कराई। जनता अधिकार मोर्चा ने भी बैठक बुलाकर पुलिस पर कार्रवाई की मांग की, जबकि पीड़ित परिवार के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से तत्काल कार्रवाई की मांग करते रहे।
पीड़िता के पिता जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 26 फरवरी को तय थी और बारात आने वाली थी। उन्होंने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन ठीक मौके पर पंजाब पुलिस के कर्मचारी हरप्रीत सिंह ने वर पक्ष को फोन कर लड़की के बारे में गलत एवं भ्रामक बातें कही। इसके चलते वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया और बारात नहीं आई, जिससे उनकी बेटी की शादी टूट गई। जसवीर सिंह ने आरोप लगाया कि हरप्रीत सिंह ने जानबूझकर उनके परिवार की समाज में बदनामी की और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।