Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Cabinet Minister Arvind Sharma participated in the International Women's Day celebrations.
{"_id":"69ad58855764c821b80a1b46","slug":"video-cabinet-minister-arvind-sharma-participated-in-the-international-womens-day-celebrations-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत
सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि देश में सहकार परिवारों की खुशहाली और नारी सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के 140 करोड़ नागरिकों को सहकारिता क्षेत्र से जोड़ने का जो संकल्प लिया है, हरियाणा उस दिशा में हर घर को सहकार से जोड़ने की मुहिम शुरू करेगा और इसकी शुरुआत गोहाना से होगी। यही पहल नारी, परिवार और देश को सशक्त बनाएगी।
सहकारिता विभाग के हरकोफैड की ओर से रविवार को गढ़ी उजाले खां के शिव मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी डॉ रीटा शर्मा ने शिरकत की। हरको फैड के प्रचार अधिकारी सौरव अत्री, सहायक रजिस्ट्रार प्रशांत कौशिक व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। वहां प्रदर्शनी अवलोकन उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सीएम पैक्सों, पैक्सों, स्वयं सहायता समूहों, संगठन पदाधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
सहकारिता मंत्री कहा कि आज भारत नारी सशक्तिकरण की दिशा में पूरी दुनिया के सामने मिसाल पेश कर रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी विचार है कि हर घर सहकारिता से जुड़े, ताकि सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव में समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। इसी दिशा में कार्य करते हुए उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोहाना क्षेत्र में हर घर सहकार से जुड़े अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सहकारिता आंदोलन का हिस्सा बन सकें। उन्होंने मेरी सखी जनसंपर्क कार्यक्रम में उमड़ी इलाके की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देने से सहकारिता आंदोलन मजबूत होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।