Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Panic due to fire in a moving car after collision with a vehicle in Sonipat, brought under control with great difficulty
{"_id":"6819d9f0ffcacd348103c27b","slug":"video-panic-due-to-fire-in-a-moving-car-after-collision-with-a-vehicle-in-sonipat-brought-under-control-with-great-difficulty-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में वाहन की टक्कर से चलती कार में लगी आग से हडक़ंप, मशक्कत से पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में वाहन की टक्कर से चलती कार में लगी आग से हडक़ंप, मशक्कत से पाया काबू
नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास मंगलवार दोपहर को किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद चलती कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार सवार लोगों ने मशक्कत से जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार आग से ढांचा बन गई।
मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कृष्णा खट्टर और न्यू गुप्ता कॉलोनी निवासी मृदुल गुप्ता होंडा अमेज कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ से पानीपत की तरफ जा रहे थे।
जब वह गांव राई स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अचानक किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी कार में आग लग गई। उन्होंने तुरंत कार को रोका और नीचे उतर आए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलवाया। उसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक कार ढांचा बन चुकी थी। राई थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।