{"_id":"67cffb0764f7abfd0f00b01a","slug":"video-sugarcane-producers-in-sonipat-made-farmers-aware-of-natural-farming","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में गन्ना उत्पादकों ने किसानों को किया प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में गन्ना उत्पादकों ने किसानों को किया प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक
जिला कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत जिलास्तरीय किसान मेला लगाया गया। मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व विशिष्ट अतिथि के रूप में चीनी मिल के एमडी अमित कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने की। मेले में गन्ना उत्पादकों ने 17 स्टॉल लगाकर किसानों को उत्पादों के बारे में जागरूक किया।
उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि जिला में तीन साल पहले 33 हजार एकड़ गन्ने की बिजाई की जाती थी। यह धीरे-धीरे घटकर 22 हजार रह गई है। मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की खेती के लाभ, फसल में लगने वाली बीमारियों व होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
गन्ने की अगेती किस्म की ज्यादा बिजाई की जाती है, इसलिए किसानों को इस किस्म के प्रति जागरूक किया गया, ताकि किसानों व चीनी मिल को इसका फायदा मिल सके। ज्यादातर जिला के ही किसानों ने स्टॉल लगाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया। प्राकृतिक खेती से किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।