{"_id":"67bdb4bda2f82493270c757e","slug":"video-bjp-released-a-37-point-manifesto-for-yamunanagar-jagadhari-municipal-corporation-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा ने यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव के लिए 37 बिंदुओं का जारी किया संकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा ने यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनाव के लिए 37 बिंदुओं का जारी किया संकल्प पत्र
भाजपा के जिला कार्यालय यमुना कमल में मंगलवार को भाजपा ने 37 बिंदुओं का संकल्प पत्र जारी किया। वहीं, प्रेसवार्ता करते हुए यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा बताया कि संकल्प पत्र में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज सभी परिवारों को भूमि व मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएगी। इसके अलावा स्वामित्व योजना के तहत करीबी रेखा में आने वाले परिवारों को विशेष राहत दी जाएगी। जो मकान महिलाओं के नाम से हैं उनको 25 प्रतिशत हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी तथा जो अवैध कॉलोनियां वैध कॉलोनी के दायरे में आ गई हैं व अगर उनके बीच में अगर कुछ जगह अवैध रह भी गई हैं तो उसे भी वैध कॉलोनी की श्रेणी में लाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।