Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Electricity employees stage a massive protest in Yamunanagar against the SDO's autocratic attitude; warn of a sit-in.
{"_id":"6a3126c633da933dcd075135","slug":"video-electricity-employees-stage-a-massive-protest-in-yamunanagar-against-the-sdos-autocratic-attitude-warn-of-a-sit-in-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में एसडीओ के तानाशाही रवैये के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में एसडीओ के तानाशाही रवैये के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, दी धरने की चेतावनी
एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को सब अर्बन सब यूनिट जगाधरी के कर्मचारियों ने सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारी के कथित तानाशाही और अड़ियल रवैये के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान राजेश कश्यप ने की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी का रवैया कर्मचारियों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है, जिसके कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष और निराशा का माहौल है। कर्मचारियों का कहना था कि वर्ष 2024 में नियुक्त कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जबकि लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को अभी तक आवश्यक सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी कर्मचारियों को समान रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो कर्मचारी धरना देने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एसडीओ की होगी।
यूनियन ने विभागीय अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर सब यूनिट प्रधान बिक्रम सिंह, सचिव राहुल धीमान, उपप्रधान सुरेंद्र कांबोज, यूनिट ज्वाइंट सचिव राजिंदर शर्मा, यूनिट कोषाध्यक्ष योगेश वर्मा, सब यूनिट कोषाध्यक्ष नेत्रपाल तथा संगठनकर्ता संदीप कांबोज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।