Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Farmers courted arrest in protest against the Yamunanagar trade deal; police took them away in three buses.
{"_id":"6a79a8e3aa3afd888707e21a","slug":"video-farmers-courted-arrest-in-protest-against-the-yamunanagar-trade-deal-police-took-them-away-in-three-buses-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने दी गिरफ्तारियां, तीन बसों में ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर ट्रेड डील के विरोध में किसानों ने दी गिरफ्तारियां, तीन बसों में ले गई पुलिस
यमुनानगर।
भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को यमुनानगर में किसानों ने जेल भरो आंदोलन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान सुबह करीब 11 बजे जगाधरी अनाज मंडी के गेट पर एकत्रित हुए। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।
आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मंडी गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसानों की गिरफ्तारी के लिए तीन सरकारी बसें मौके पर मंगवाई गई थीं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार दिखाई दिया।
डेढ़ घंटे तक मंडी गेट पर डटे रहे किसान
किसानों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंडी गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की। पुलिसकर्मी मौके पर ही गिरफ्तारी से संबंधित कागजात तैयार करते रहे। किसान एक-एक कर पुलिस के पास पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने किसानों को सरकारी बसों में बैठाकर मौके से रवाना किया।
ट्रेड डील से छोटे किसानों पर असर का दावा
किसान नेता सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील लागू होने की स्थिति में छोटे और मध्यम किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका असर खेती के साथ-साथ डेयरी और पोल्ट्री क्षेत्र पर भी पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से देशभर में जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था। इसी के तहत यमुनानगर में भी किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी गिरफ्तारी दी है। किसानों की मुख्य मांग है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तत्काल रद्द किया जाए।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
सुभाष गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार की मौजूदा नीतियों के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यदि मांगों की अनदेखी की गई तो किसान आंदोलन को और व्यापक करने की रणनीति तैयार करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।