{"_id":"6a79ab527a6a70d0950560dc","slug":"video-sanitation-workers-stood-their-ground-even-in-the-rain-the-strike-continued-into-the-fifth-day-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात में भी डटे रहे सफाई कर्मचारी, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में भी डटे रहे सफाई कर्मचारी, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल
यमुनानगर।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। बारिश के बावजूद कर्मचारी आंदोलन स्थल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रधान पपला व कोषाध्यक्ष संजय गहलोत व राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित जिन मांगों को सरकार ने माना है, उनके आदेश जल्द जारी किए जाने चाहिए। यदि सरकार ने इस दिशा में जल्द कार्रवाई नहीं की तो 11 अगस्त को रोहतक में बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। जरूरत पड़ने पर हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।
शहर में बढ़ने लगी गंदगी
मांगेराम तिगरा ने कहा कि हड़ताल लंबी खिंचने पर शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होगी। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। बारिश के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। इससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति पैदा होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
उपप्रधान रमन वेद, प्रधान सनी, सचिव सुभाष, सह सचिव संजीत तिगरा, उपप्रधान जनक राज, संगठनकर्ता सुरेश शादीपुर, मुख्य संगठनकर्ता अमित, प्रेस सचिव कन्हैया, संजय डुलगच, श्यामलाल जठलाना, जीतो देवी का कहना है कि कर्मचारियों ने पालिका रोल पर लगे सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सफाई कर्मचारियों को 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने की मांग की। इसके अलावा एक्स-ग्रेशिया की शर्तों में बदलाव करने की मांग भी की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।