Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Fire department employees in Yamunanagar remain on strike for the fifth consecutive day, pressing for the implementation of the May 13 agreement.
{"_id":"6a79ac90f87f16e307013ff7","slug":"video-fire-department-employees-in-yamunanagar-remain-on-strike-for-the-fifth-consecutive-day-pressing-for-the-implementation-of-the-may-13-agreement-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर 13 मई के समझौते को लागू करवाने के लिए पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे फायर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर 13 मई के समझौते को लागू करवाने के लिए पांचवें दिन भी हड़ताल पर डटे फायर कर्मचारी
यमुनानगर।
हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्यव्यापी आह्वान पर जिले के सभी फायर स्टेशनों के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी इंडस्ट्री एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 13 मई 2026 को सरकार और यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते को बिना किसी शर्त लागू करने की मांग की।
जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने नियमित सरकारी नौकरी देने के लिखित आश्वासन से पीछे हटकर पे-रोल पर कार्यरत दमकल कर्मचारियों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्षों से अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें स्थायी सरकारी सेवा का अधिकार मिलना चाहिए।
समझौते में इन मांगों पर बनी थी सहमति
यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि 13 मई को हुए समझौते में फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दमकल कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी, सभी पे-रोल फायरमैन और चालकों को नियमित करने, पांच वर्षों के वेतन वृद्धि एरियर का भुगतान करने और पांच वर्ष से कम सेवा वाले एचकेआरएनएल कर्मचारियों को पे-रोल पर लेकर रोजगार सुरक्षा देने पर सहमति बनी थी।
इसके अलावा कर्मचारियों को पांच हजार रुपये मासिक जोखिम भत्ता, पुलिस की तर्ज पर 7500 रुपये वर्दी भत्ता तथा नियमित कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रांसफर नीति में राहत देने की मांग भी समझौते में शामिल थी। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार समझौते को लागू करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रही है।
रोहतक में तय होगी आंदोलन की अगली रणनीति
गुलशन भारद्वाज ने कहा कि 11 अगस्त को रोहतक के सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 13 मई के समझौते को पूरी तरह लागू नहीं किया तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जन-धन की किसी भी प्रकार की हानि की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
फायर कर्मचारियों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय में हुए जेल भरो आंदोलन में भी भाग लिया। इस दौरान विजय कुमार, वीरेंद्र धीमान, तेजिंदर सिंह, विक्रम सिंह, कमलजीत, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, मोहनलाल, हरमिंदर सिंह, विक्की वालिया, सतनाम, सतीश, गोल्डी, अमरीक, दविंदर सिंह, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार, रिंकू कुमार और कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।