{"_id":"69b537ccd02b561c6105a505","slug":"video-long-queues-formed-outside-the-gas-agency-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: लोगों को एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए हो रही परेशानी, गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: लोगों को एलपीजी सिलिंडर लेने के लिए हो रही परेशानी, गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी कतारें
गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसे में लोग गैस एजेंसी के बाहर खड़े होकर गैस बुकिंग करने का प्रयास कर रहे हैं और सर्वर डाउन होने की वजह से गैस बुकिंग करने में परेशानियों को सामना उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। ऐसे में गैस एजेंसी संचालक भी लोगों को रात के समय गैस बुकिंग करने के लिए कह रहे हैं लेकिन लोगों की गैस बुकिंग ऑनलाइन से भी नहीं हो पा रही है ऐसे में लोगों की भीड़ गैस एजेंसी के बाहर जुटनी शुरू हो चुकी है।
गढ़ी गुजरान के उस्मान ने बताया कि वर्कशॉप रोड स्थित आईटीआई के सामने हरिहर गैस एजेंसी में उसका गैस कनेक्शन है। उसने दो माह पहले एजेंसी से सिलिंडर लिया था। सुबह सिलिंडर खत्म हो गया तो वह एजेंसी पर पहुंचा। परंतु यहां से उसे सिलिंडर नहीं मिला। सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग हो ही नहीं रही है। रमजान का महीना चल रहा है और रोजा रखना पड़ता है। सुबह भोजन कैसे बनेगा इसकी चिंता सता रही है।
राम नगर की निर्मला ने बताया कि कल सिलिंडर खत्म हो गया था। रात व सुबह चूल्हे पर खाना बनाया। खाना बनाने के लिए उसने अपनी पड़ोसन से चूल्हा मांगा। सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग हो ही नहीं रही है। बिना गैस दिक्कत बढ़ती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।