{"_id":"68e3928335fb097cc20d2e8d","slug":"video-rain-soaks-paddy-in-the-market-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बारिश से मंडियों में भीगा धान, किसानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बारिश से मंडियों में भीगा धान, किसानों को नुकसान
जिले में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से अनाज मंडियों में खुले में पड़ा धान भीग गया। थोड़ी देर की बारिश से मंडियों में पानी ही पानी नजर आया। बारिश आने पर मजदूर तिरपाल लेकर धान को ढकने के लिए भागे, परंतु मजदूरों के पास पर्याप्त तिरपाल ही नहीं थे। सड़कों पर सुखाने के लिए धान की जो ढेरियां लगी हुई थीं। वह भी पानी में डूबी नजर आई। अनाज मंडियों में अभी तक एक लाख 20,205 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 67650 एमटी धान का ही मंडियों से उठान अभी तक हो पाया है। 44 प्रतिशत धान अभी भी मंडियों में ही पड़ा है।
धान से अटी पड़ी हैं बोरियां
उठान धीमा होने से मंडियां धान की बोरियों से अटी हुई है। मंडियों में किसानों को धान सुखाने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। मंडियों में सड़कों पर जहां पर भी नजर जाती है वहां पर धान ही धान नजर आ रहा है। मजदूर दिनभर धान को सुखाने में लगे रहते हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि मंडी में किसान जिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर आ रहे हैं उन्हें भी आढ़ती तक जाने की जगह नहीं मिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।