Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar Entangled in a Web of Potholes; Student and Driver Injured After E-Rickshaw Overturns—Administration Accused of Negligence
{"_id":"69d8c52f5ae14a5e3c0f753b","slug":"video-yamunanagar-entangled-in-a-web-of-potholes-student-and-driver-injured-after-e-rickshaw-overturns-administration-accused-of-negligence-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सड़क पर गड्ढों का जाल; ई-रिक्शा पलटने से छात्रा समेत चालक घायल, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सड़क पर गड्ढों का जाल; ई-रिक्शा पलटने से छात्रा समेत चालक घायल, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
शहर की सड़कों पर बढ़ते गड्ढे अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। सड़क के बीच और किनारों पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे खासकर ई-रिक्शा चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसमें एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक सुनील मधु चौक से एक कॉलेज छात्रा तृषा को लेकर भाई कन्हैया साहिब चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में डीएवी डेंटल कॉलेज के सामने सड़क पर बने सीवरेज के गड्ढे में ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। इस हादसे में छात्रा और चालक दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही अन्य वाहन की मदद से घायल छात्रा को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही छात्रा की बहन भी अस्पताल पहुंच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन सड़कों की मरम्मत को लेकर गंभीर नहीं है। जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और सड़क पर बिखरी बजरी के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।