{"_id":"69d92ac31b4d5ce53f003318","slug":"video-two-more-accused-arrested-in-ex-mla-firing-case-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: पूर्व विधायक की फैक्ट्री पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ यमुनानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को कंजनू नहर की पटरी के पास मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं।
वहीं, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री फायरिंग मामले के आरोपी इस इलाके में देखे गए हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।
मुठभेड़ में करीब 12 से अधिक गोलियां चलीं। इस दौरान आरोपी हर्ष, निवासी सुनहरी खालसा (कुरुक्षेत्र) के पैर में गोली लगी। दूसरा आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ। आरोपी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।
फैक्ट्री फायरिंग केस के दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक को शुक्रवार की मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के पीछे और कौन आरोपी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।