{"_id":"69d8d8f3fb813295610210e3","slug":"video-hathasa-ka-mamal-ma-brabka-jal-thasha-ka-tapa-100-jal-ma-shamal-haiiva-bna-janalva-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हादसों के मामले में बाराबंकी जिला देश के टॉप 100 जिलों में शामिल, हाईवे बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों के मामले में बाराबंकी जिला देश के टॉप 100 जिलों में शामिल, हाईवे बना जानलेवा
यूपी के बाराबंकी में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में समीक्षा के बाद लापरवाही पर एक कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया है। बाराबंकी जिला देश के उन 100 जिलों में शामिल है, जहां सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। वहीं, प्रदेश में 12वें स्थान पर है।
लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां वाहन गलत दिशा में चलते हैं और तेज रफ्तार के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मौतें 500 से कम थीं, जबकि 2025 में यह बढ़कर 527 हो गईं। 2026 में यह संख्या 600 के पार जाने की आशंका है।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक 10 थाना क्षेत्रों को क्रिटिकल कॉरिडोरके रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। यहां निगरानी बढ़ाई जा रही है। तेज रफ्तार, गलत दिशा में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी हादसों की मुख्य वजह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।