{"_id":"69d8da618e89541718057c60","slug":"video-asama-ka-makhayamatara-ka-byana-ka-btha-abdakaranagara-ma-kagarasaya-ma-ubl-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"असम के मुख्यमंत्री के बयान के बाद अंबेडकरनगर में कांग्रेसियों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम के मुख्यमंत्री के बयान के बाद अंबेडकरनगर में कांग्रेसियों में उबाल
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद अंबेडकरनगर में कांग्रेसियों में उबाल है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर के पटेल तिराहे पर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन करते का प्रयास किया गया। लेकिन, पुलिस ने पुतला नहीं जलाने दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे व प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। यह सभी दलितों का अपमान है। भाजपा, सरमा और प्रधानमंत्री को देश और खरगे जी से माफी मांगनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।