{"_id":"69d8f261268a29dc940cb04c","slug":"video-wheat-crop-hit-by-electricity-in-yamunanagar-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बिजली की चपेट में आई गेहूं की फसल, चार एकड़ में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बिजली की चपेट में आई गेहूं की फसल, चार एकड़ में लगी आग
Ankesh Kumar
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:21 PM IST
Link Copied
यमुनानगर के गांव मुसिंबल में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिजली की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। इस घटना में कुल चार एकड़ फसल का नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को हजारों रुपये की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, एक एकड़ फसल गांव मुसिंबल निवासी विमल कुमार की थी, जबकि तीन एकड़ फसल गांव भटौली के किसान रविंद्र कुमार की जल गई।
किसान विमल कुमार ने बताया कि उनकी कुल 9 एकड़ गेहूं की फसल थी, जिसमें से 8 एकड़ की कटाई पहले ही कर ली गई थी और अनाज की बिक्री भी हो चुकी थी। बची हुई एक एकड़ फसल में करीब 25 क्विंटल गेहूं था, जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे उन्हें लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं रविंद्र कुमार ने बताया कि खेत में नमी होने के कारण अभी कटाई नहीं करवाई गई थी और जल्द ही मजदूर लगाकर फसल कटवाने की तैयारी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के झुके हुए तारों की शिकायत कई बार विभाग को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।