{"_id":"6a4773573ef107ee1d08b081","slug":"video-bilaspur-home-guard-training-centre-stakeholder-consultation-meeting-on-disaster-risk-reduction-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर हितधारक परामर्श बैठक, सामुदायिक भागीदारी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर हितधारक परामर्श बैठक, सामुदायिक भागीदारी पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:01 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड प्रिपेयर्डनेस प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को बिलासपुर स्थित 5वीं बटालियन होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रस्तावित परियोजना के लिए स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों और अन्य हितधारकों से सुझाव प्राप्त करना तथा सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, महिला प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान परियोजना से जुड़े संभावित सामाजिक प्रभाव, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, लैंगिक समानता, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की भागीदारी और सामुदायिक आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। होमगार्ड कमांडेंट सुशील कुमार ने बताया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर परियोजना के लिए स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट प्लान और जेंडर एक्शन प्लान तैयार किए जाएंगे। इससे परियोजना को अधिक समावेशी, सुरक्षित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से परियोजना को बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को भी मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।