{"_id":"6a311d5f94633d45da000dba","slug":"video-bilaspur-municipal-council-jamna-devi-elected-president-narendra-pandit-vice-president-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नगर परिषद बिलासपुर पर भाजपा का कब्जा, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नगर परिषद बिलासपुर पर भाजपा का कब्जा, जमना देवी बनीं अध्यक्ष और नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष
नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चल रहा इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया। नगर परिषद कार्यालय में एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित जमना देवी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा नरेंद्र पंडित को उपाध्यक्ष चुना गया। ताजपोशी के बाद सदर विधायक त्रिलोक जमवाल की अगुवाई में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय रैली निकाली और लक्ष्मी नारायण मंदिर और बाबा नाहर सिंह मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 11 सदस्यीय नगर परिषद में इस बार भाजपा समर्थित 9 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा पहले से ही तय माना जा रहा था। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण वार्ड-2 से विजयी जमना देवी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि वार्ड-5 से निर्वाचित नरेंद्र पंडित उपाध्यक्ष बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।