{"_id":"69aa7f689ba028b1e504b4c8","slug":"video-bilaspur-preparations-for-chaitra-fairs-in-shahtalai-complete-will-begin-from-march-14-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शाहतलाई में चैत्र मेलों की तैयारियां पूरी, 14 मार्च से होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शाहतलाई में चैत्र मेलों की तैयारियां पूरी, 14 मार्च से होंगे शुरू
उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों के लिए मंदिर न्यास ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 मार्च से शुरू होने वाले इन पावन मेलों के लिए मंदिर परिसर को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर न्यास के सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि चैत्र मेलों का शुभारंभ 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ उपयुक्त महोदय द्वारा किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्य आकर्षण के रूप में गरूणा झाड़ी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पौराणिक मंदिर को अब भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है और इसे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। गुरना झाड़ी मंदिर बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है, जहां भक्तों की आस्था और श्रद्धा बनी रहती है। वहीं, लस्सी रोटी मंदिर में कुछ कार्य अभी चल रहे हैं। इन कार्यों को देखते हुए मंदिर न्यास कल श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं को लेकर न्यासियों के साथ बैठक करेगा। बैठक में लस्सी रोटी मंदिर की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।