{"_id":"69aa8310f05121a2be06fcdd","slug":"video-bilaspur-scooty-and-car-collide-near-dadhol-bridge-on-shimla-mataur-national-highway-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल पुल के समीप स्कूटी व कार की टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल पुल के समीप स्कूटी व कार की टक्कर
पुलिस थाना भराड़ी के तहत शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल पुल के समीप स्कूटी व कार की टक्कर में स्कूटी चालक घायल हो गया। हादसे के दौरान स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्होंने घायल व्यक्ति को नजदीकी निजी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया। घायल की पहचान दुनीचंद निवासी गांव तड़ौन के रूप में हुई तौर पर हुई है। दूनी चंद स्कूल में बतौर अध्यापक कार्यरत हैं। वह बैठक के लिए घुमारवीं जा रहे थे। इसी दौरान दधोल पुल के समीप स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। कार चालक अपनी कार को मोड़ रहा था। इसी दौरान स्कूटी की कार से टक्कर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घुमारवीं अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने कहा कि हादसे के जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई है। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।