Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Technical Education Minister Rajesh Dharmani said Fairs help preserve cultural heritage and promote social harmony
{"_id":"681c98fee07e29392f074119","slug":"video-bilaspur-technical-education-minister-rajesh-dharmani-said-fairs-help-preserve-cultural-heritage-and-promote-social-harmony-2025-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ाते हैं मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ाते हैं मेले
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मोरसिंघी में पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित नलवाड़ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे इस सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। मंत्री धर्माणी ने मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बल्ह से सुलहान लिंक रोड के सुधार कार्य और आवश्यक पुलिया निर्माण के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए आवश्यक धनराशि प्रदान की जाएगी। मेले के दौरान महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंत्री धर्माणी ने मंच से प्रतिभागियों को सम्मानित किया और कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि सांस्कृतिक शिक्षा का सशक्त जरिया भी हैं। कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में सड़कों, पुलों और मूलभूत सुविधाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित बागवानी विशेषज्ञ हरीमन शर्मा, एचपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल, ग्राम पंचायत मोरसिंघी के प्रधान अमर सिंह, उप प्रधान अनिल चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, गणमान्य नागरिक और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।