सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners Stage Protest in Bilaspur, Demand Payment of Pending Dues

Video: बिलासपुर में पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन, लंबित देनदारियों के भुगतान की उठाई मांग

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:51 PM IST
Pensioners Stage Protest in Bilaspur, Demand Payment of Pending Dues
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति जिला बिलासपुर के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। जिला संयोजक चेत राम वर्मा की अगुवाई में पेंशनरों ने मुख्यालय स्थित परिधि गृह परिसर में तीन घंटे तक धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इसके बाद पेंशनरों ने उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से पेंशनरों की करोड़ों रुपये की लंबित देनदारियां अब तक जारी नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग का एरियर भी अभी तक नहीं मिला है, जबकि करोड़ों रुपये के चिकित्सा बिलों का भुगतान भी लंबित है। एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए करीब 50 हजार पेंशनर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें भी लंबित हैं,जिससे पेंशनरों को हर महीने चार हजार से लेकर बारह हजार रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना ळे कि मांगों के लंबित रहने के कारण अब तक करीब 800 पेंशनरों का निधन भी हो चुका है। चेत राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद पेंशनरों की आर्थिक देनदारियों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आर्थिक संकट का हवाला दे रही है जबकि विभिन्न बोर्ड.निगमों और पदों पर नियुक्तियों पर भारी खर्च किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआरटीसी और कॉर्पोरेट सेक्टर के कई पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही और भुगतान में दो.दो महीने की देरी हो रही है। समिति ने सरकार से मांग की है कि आगामी बजट में पेंशनरों की लंबित देनदारियों और आर्थिक लाभों के भुगतान के लिए प्रावधान किया जाए। साथ ही संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को सुरेश ठाकुर की अगुवाई में वार्ता के लिए बुलाकर समस्याओं का समाधान किया जाए। चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो 30 मार्च को शिमला में प्रदेश स्तरीय रोष रैली निकालकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में ओम प्रकाश गर्ग जेके नड्डा, रविंद्र भट्टा, जय कृष्ण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रविंद्र ठाकुर, त्रिलोक शर्मा, प्रेम लाल ठाकुर, किशोरी लाल शर्मा, तिलक राज शर्मा, प्रकाश चंद ठाकुर, होशियार सिंह चंदेल, सदा राम शर्मा, अमर नाथ धीमान, सरवन कुमार समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं महिला पेंशनरों में रुमा चंदेल, संदेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, शशि बाला और शकुंतला वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील पुंडीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ने किया अनोखा प्रदर्शन

16 Mar 2026

Jodhpur: जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में पोस्टर फाड़ने का मामला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बबलू सोलंकी गिरफ्तार

16 Mar 2026

Ujjain News: भस्म आरती में रुद्राक्ष और मखाने की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, उमड़ी भक्तों की भीड़

16 Mar 2026

झांसी: मां कर्मा देवी की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

16 Mar 2026

VIDEO: गोवर्धन आगमन पर राष्ट्रपति को कराएं ब्रज संस्कृति की पहचान, अधिकारियों ने की संतों के साथ बैठक

15 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल पेपला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

15 Mar 2026

Meerut: इस बार नौचंदी मेले में रहेगा बहुत कुछ खास, एक महीने बाद गुलज़ार हो जाएगा नौचंदी मैदान

15 Mar 2026
विज्ञापन

Meerut: ऐतिहासिक नौचंदी मेले 2026 का हुआ उद्घाटन, फीता कटने के साथ नवचंडी देवी मंदिर में हुआ हवन, बाले मियां मजार पर चढ़ाई चादर

15 Mar 2026

VIDEO: डेयरी संचालक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर मच गई अफरातफरी; युवक को लगी गोली

15 Mar 2026

VIDEO: दुकान पर बिक रहा था आंगनबाड़ी केंद्रों का पुष्टाहार, 445 किलो चना दाल बरामद

15 Mar 2026

रिचार्ज के बाद भी बत्ती कटी तो देर रात तक रावण टीला बिजली घर पर मचा बवाल

15 Mar 2026

Meerut News: ऐतिहासिक नौचंदी मेले का उद्घाटन, मंदिर में हुआ हवन, मजार पर चढ़ाई चादर | Amar Ujala

15 Mar 2026

हाथरस डीएम-एसपी के काफिले की गाड़ियां तालाब चौराहा स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर फंसीं

15 Mar 2026

प्रीपेड मीटर को लेकर अलीगढ़ में परेशान बिजली उपभोक्ता, बता रहे अपनी परेशानी

15 Mar 2026

दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन वापस लौटर रहे अभ्यर्थियों की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रही भीड़

15 Mar 2026

Rudrapur: कांग्रेस नेता के भाई के गोदाम पर छापा, एनसीईआरटी की फर्जी किताबों का भंडाफोड़

नैनीताल में जमी साहित्य और सिनेमा की महफिल

15 Mar 2026

Lohaghat: उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, ग्रामीण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया

15 Mar 2026

कानपुर: काकादेव के एवन मार्केट में अभी भी जल रही होली

15 Mar 2026

कानपुर: काकादेव में सड़क पर ही जमा कर दिया मलबा

15 Mar 2026

कानपुर: काकादेव के तुलसीनगर में कचरे से नाला ओवरफ्लो, घरों के सामने भरा गंदा पानी

15 Mar 2026

LPG Crisis: 'गैस सिलिंडरों की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान', सिरोही DM अल्पा का दावा- सप्लाई पूरी तरह सामान्य

15 Mar 2026

Pithoragarh: होम डिलीवरी अनिवार्य करने के निर्देश के बावजूद लोगों में संशय, सुबह से लगी लंबी कतार

15 Mar 2026

कानपुर: गीता नगर से देवकी पैलेस चौराहे तक सफर में सिर्फ गड्ढे और धूल

15 Mar 2026

नैनीताल में बदला मौसम, बारिश के बीच सैलानियों ने उठाया झील और पहाड़ों का लुत्फ

15 Mar 2026

कानपुर: सर्वोदयनगर में पानी टंकी के पास सड़क किनारे तक कचरा

15 Mar 2026

लोहाघाट में फिट इंडिया अभियान के तहत 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में संडे ऑन साइक्लिंग और रन एंड वॉक का आयोजन

15 Mar 2026

हल्द्वानी के किताब कौतिक पुस्तक मेले में तेज आंधी का कहर, कई पंडाल उड़े

15 Mar 2026

फरीदाबाद: स्पार्क मिंडा ने सर्वोदय हॉस्पिटल को 93 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

15 Mar 2026

VIDEO: मोबाइल की दुनिया में खो चुका युवा, दिमाग भी हो रहा कमजोर

15 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed