{"_id":"6a1aa78a785051b9540ce4a0","slug":"video-plaster-on-her-leg-yet-her-spirit-for-democracy-remains-undimmed-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: टांग में प्लास्टर, पर लोकतंत्र के लिए जज्बा नहीं हुआ कम, ट्रैक्टर पर लीला देवी पहुंची मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: टांग में प्लास्टर, पर लोकतंत्र के लिए जज्बा नहीं हुआ कम, ट्रैक्टर पर लीला देवी पहुंची मतदान केंद्र
घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत बाड़ी मझेड़वा पंचायत में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और मतदान के प्रति उत्साह का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। टांग में प्लास्टर होने और घर तक वाहन नहीं पहुंच पाने की स्थिति के बावजूद लीला देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लीला देवी के घर तक जाने वाला रास्ता कच्चा होने के कारण वाहन नहीं पहुंच सकता था। इसके बावजूद उन्होंने मतदान करने का संकल्प नहीं छोड़ा और ट्रैक्टर के माध्यम से पोलिंग बूथ थलोटू पहुंचीं। वहां उन्होंने अपना वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। लीला देवी के इस प्रयास की मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने सराहना की। उनका कहना था कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है तथा सभी को बढ़-चढ़कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। पंचायत चुनाव के दौरान लीला देवी का यह जज्बा अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना। लगातार आ रही चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र के महापर्व में हर वोट की अहमियत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।