{"_id":"6a7f33b1e81833d7be003ee8","slug":"video-congress-leaders-held-a-satyagraha-march-in-hamirpurs-main-market-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कांग्रेस नेताओं ने हमीरपुर मुख्य बाजार में निकाला सत्याग्रह मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कांग्रेस नेताओं ने हमीरपुर मुख्य बाजार में निकाला सत्याग्रह मार्च
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल का शुद्धीकरण किए जाने की घटना के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य बाजार में सत्याग्रह मार्च निकाला। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा की अध्यक्षता में यह मार्च निकाला गया। सुमन भारती शर्मा ने कहा कि यदि कार्यक्रम स्थल का जाति के आधार पर शुद्धीकरण किया गया है, तो यह केवल मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, गरीबों और वंचितों के सम्मान एवं स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी जाति के आधार पर किसी व्यक्ति के आने, बैठने या किसी स्थान को उसके बाद शुद्ध करने जैसी मानसिकता बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू , डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा , नरेश ठाकुर सहित अन्य जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।