{"_id":"6a202329caa258c1bf0a2bcb","slug":"video-hamirpur-420-candidates-appear-for-interviews-for-pet-batch-wise-recruitment-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पीईटी बैचवाइज भर्ती के लिए 420 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पीईटी बैचवाइज भर्ती के लिए 420 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को शारीरिक शिक्षकों (पीईटी)की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन हुआ। साक्षात्कार में भोरंज और नादौन के उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 420 अभ्यर्थियों ने सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। उपनिदेशक कार्यालय में तैनात जांच कमेटी ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की रिपोर्ट तैयार की। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिले में छह शिक्षा खंडों में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों में पांच पद सामान्य अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के तीन-तीन, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा चार जून को हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की फाइल को तैयार कर निदेशालय प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।