Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Hamirpur (Himachal) News
›
Hamirpur Him-Anchal Pensioners Association Celebrates State-Level Foundation Day; Expresses Resentment Against Government Over Payment of Pending Medical Bills
{"_id":"69c90c5a10c9f8f43809ac4d","slug":"video-hamirpur-him-anchal-pensioners-association-celebrates-state-level-foundation-day-expresses-resentment-against-government-over-payment-of-pending-medical-bills-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने मनाया राज्य स्तरीय स्थापना दिवस, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान पर सरकार के प्रति आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने मनाया राज्य स्तरीय स्थापना दिवस, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान पर सरकार के प्रति आक्रोश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 29 Mar 2026 04:56 PM IST
Link Copied
हिम-आंचल पेंशनर्स संघ ने राज्य स्तरीय 29वां स्थापना दिवस समारोह पेंशनर भवन हमीरपुर में मनाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। समारोह एवं प्रदेश इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समारोह में संघ के संस्थापक सदस्य विष्णु दत्त शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संघ प्रदेशाध्यक्ष केसी गौतम, मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, महासचिव सचिव ओम राज कंवर आदि ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संघ के गठन से लेकर अब तक संघ के 29 वर्ष के सफर पर प्रकाश डाला। संस्थापक सदस्यों के योगदान की सराहना की गई। इसके बाद बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों व समस्याओं पर चर्चा हुई। पेंशनरों ने जुलाई 2023 का एक प्रतिशत कम मिला महंगाई भत्ता, महंगाई भत्ता की देय पांच किस्तें, लंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान, महंगाई भत्ता की जारी तीन किस्तों का 21-21 मास का एरियर, चिकित्सा भत्ता में बढ़ौतरी संबंधी लंबित मांगें शीघ्र न करने पर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि पेंशनरों की लंबित समस्त देनदारियों का एकमुश्त भुगतान वित्तीय वर्ष 2026-27 में किया जाए। इस दौरान शंभु राम जसवाल, बली राम ठाकुर, लक्ष्मी आर्य, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।