{"_id":"6a5a03acc04ec7893000628d","slug":"video-hamirpur-lanjiyana-house-cracks-due-to-tree-resident-seeks-action-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पेड़ से मकान में पड़ी दरारें, लंजियाणा निवासी ने प्रशासन से लगाई पेड़ हटाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पेड़ से मकान में पड़ी दरारें, लंजियाणा निवासी ने प्रशासन से लगाई पेड़ हटाने की गुहार
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 03:57 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत लंजियाणा के गांव लंजियाणा में एक पेड़ मकान मालिक के लिए चिंता का कारण बन गया है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने प्रशासन से दोबारा गुहार लगाते हुए मकान के समीप स्थित पेड़ को जल्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पेड़ के कारण उनके घर की दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं और बरसात के मौसम में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
अजय कुमार के अनुसार उन्होंने करीब एक वर्ष पहले प्रशासन को लिखित शिकायत देकर पेड़ से उत्पन्न खतरे की जानकारी दी थी। इसके बाद एसडीएम नादौन ने लगभग तीन माह पहले संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए थे। इसके बावजूद अब तक पेड़ नहीं हटाया गया, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि पेड़ की जड़ें और उसका लगातार बढ़ता दबाव मकान की नींव और दीवारों को प्रभावित कर रहा है। तेज हवा या आंधी के दौरान पेड़ के हिलने से मकान को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि समय रहते पेड़ हटाया जाए ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि यह पेड़ पड़ोसी की निजी भूमि पर स्थित है।
इस मामले में एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि पेड़ काटने के संबंध में तीन माह पहले आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यदि अब तक कार्रवाई नहीं हुई है तो शिकायतकर्ता एसडीएम न्यायालय में दोबारा आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पेड़ निजी भूमि पर है तो उसे हटाने की जिम्मेदारी संबंधित भूमि स्वामी की होगी। किसी प्रकार का विवाद होने पर प्रभावित पक्ष जिला न्यायालय का भी दरवाजा खटखटा सकता है।
बरसात के मौसम में ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने की जरूरत है, क्योंकि कमजोर हो चुके मकानों और बड़े पेड़ों से जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से समय रहते उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।