{"_id":"699850ae53ae47a986042071","slug":"video-hamirpur-youth-congress-burns-pms-effigy-at-gandhi-chowk-on-rdg-bandh-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: आरडीजी बंद पर युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में फूंका पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: आरडीजी बंद पर युवा कांग्रेस ने गांधी चौक में फूंका पीएम का पुतला
राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने पर युवा कांग्रेस ने विश्राम गृह से गांधी चौक तक रोष रैली निकाली। गांधी चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री का पुतना फूंका। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। छत्तर सिंह ने बताया कि राजस्व घाटा अनुदान बंद करने का निर्णय प्रदेश के हितों के खिलाफ है। प्रदेश सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ जनता को मिल रहा है। इसी से भयभीत होकर केंद्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करने के लिए राजस्व घाटा अनुदान बंद किया। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेश को विशेष राहत पैकेज नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी अभी तक प्रदेश को प्राप्त नहीं हुई। प्रदेश के कर्मचारियों का एनपीएस का बकाया हक भी नहीं दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।