{"_id":"6a4e409e629778f8bd04d835","slug":"video-naun-water-to-quench-sujanpur-citys-thirst-supply-to-reach-after-testing-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नौण का पानी बुझाएगा सुजानपुर शहर की प्यास, टेस्टिंग के बाद पहुंचेगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नौण का पानी बुझाएगा सुजानपुर शहर की प्यास, टेस्टिंग के बाद पहुंचेगी सप्लाई
ऐतिहासिक प्राकृतिक जल स्रोत नौण का पानी अब सुजानपुर में शहरवासियों की प्यास बुझाएगा। बरसात के दौरान ब्यास नदी में गंदलापन और जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाली पेयजल आपूर्ति की समस्या से राहत दिलाने के लिए जल शक्ति विभाग ने नौण से उठाऊ पेयजल योजना को धरातल पर उतार दिया है। विभाग ने योजना का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया है और जल्द ही टेस्टिंग के बाद इस जल स्रोत का पानी नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने और गंदले पानी के कारण कई बार पेयजल योजनाएं प्रभावित हो जाती हैं। इससे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित होने के साथ लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। जल शक्ति विभाग सुजानपुर के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है और ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का भंडारण शुरू कर दिया गया है। टेस्टिंग पूरी होते ही नलों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।