{"_id":"6a79ddad4b925bc5fe0119b3","slug":"video-rakesh-thakur-says-the-state-governments-election-guarantees-have-not-materialized-on-the-ground-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: राकेश ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियां धरातल पर नहीं उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: राकेश ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार की चुनावी गारंटियां धरातल पर नहीं उतरीं
भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल की मासिक बैठक सोमवार को अवाहदेवी में मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर और भोरंज की पूर्व विधायक कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपना बूथ, सबसे मजबूत के लक्ष्य के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की चुनावी गारंटियां धरातल पर पूरी नहीं हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।