{"_id":"698c5f7aae4b19bf9b0d8f12","slug":"video-retired-deputy-director-of-education-made-farming-his-lifes-mission-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक ने खेती को बनाया जिंदगी का मिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक ने खेती को बनाया जिंदगी का मिशन
सेवानिवृत्ति के बाद जहां अधिकांश लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं कुठेड़ा के 69 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक डीआर शर्मा ने खेती और बागवानी को अपनी नई पहचान बना लिया है। करीब सात कनाल भूमि में उन्होंने ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो क्षेत्र के किसानों और बागवानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। डीआर शर्मा अपने खेतों में दोहरी खेती की तकनीक से आलू, मटर, गेहूं, मक्की, मूली, शलगम, टमाटर, हरा धनिया, प्याज और लहसुन की फसल ले रहे हैं। साथ ही बगीचे में सेब, नाशपाती, कीवी, मौसंबी, बादाम, आम, लीची, अंगूर, गलगल, नींबू और केले सहित एक दर्जन से अधिक प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए हैं, जो अब भरपूर उत्पादन दे रहे हैं। बीते वर्ष उन्होंने 35 हजार रुपये की कीवी और तीन क्विंटल से अधिक सेब बेचे। आलू, मूली और सेब को बेच कर लाखों रुपये की आमदनी हुई थी, जबकि इस बार दस क्विंटल से अधिक उत्पादन की उम्मीद है। डीआर शर्मा देसी खाद के प्रयोग से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने कभी रसोई के लिए बाजार से फल-सब्जियां नहीं खरीदीं। घर की हर जरूरत खेतों से ही पूरी हो रही है। उन्होंने एक प्रवासी परिवार को भी खेती के लिए प्रेरित किया, जो उनके बगीचे में आलू और मटर की फसल उगा रहा है और इस परिवार की रोजी रोटी भी इस जमीन से चल रही है। बुधवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक शशि पाल अत्री, बागवानी विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार और एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने उनके खेतों व बगीचे का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य किसानों को भी इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कोल्ड स्टोर निर्माण की योजना पर भी चर्चा हुई, ताकि उत्पादों को बेहतर दाम मिल सकें। एपीएमसी हमीरपुर चेयरमैन अजय शर्मा ने कहा कि डीआर शर्मा की पहल अन्य किसानों के लिए मिसाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।