{"_id":"6a312c51acc9b9155f07995e","slug":"video-players-displayed-their-prowess-at-the-shani-dev-yuva-clubs-badminton-tournament-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शनि देव युवा क्लब की बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शनि देव युवा क्लब की बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शनि देव युवा क्लब, राजा का तालाब के सौजन्य से आयोजित अंडर-14 व अंडर-18 बैडमिंटन प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से बैडमिंटन जगत के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में सात्विक और आरव कश्यप के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आरव कश्यप विजयी रहे। दूसरे सेमीफाइनल में अश्मित और आरित आमने-सामने हुए, जहां आरित ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला आरव कश्यप और आरित के बीच खेला गया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन आरित विजेता बने। अंडर-18 सिंगल्स वर्ग के फाइनल में आरव कश्यप और शिवम गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक मुकाबले में शिवम गुप्ता विजेता बने, जबकि आरव कश्यप को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा। अंडर-18 युगल वर्ग के फाइनल में नैतिक एवं दक्ष की जोड़ी का सामना राहुल एवं वंश की जोड़ी से हुआ। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन राहुल एवं वंश की जोड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रोहित शर्मा, कुलदीप कुमार, विवेक कोंडल, सूरज, अमरजीत, सचिन कुमार, संदीप कुमार, सन्नी, तनिश कुमार, तन्मय कोंडल, अरनव चौधरी तथा रोहित चौधरी ने विशेष भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।