{"_id":"6899a0e0fcac6e029f08eaae","slug":"video-bjp-took-out-tiranga-yatra-in-mandi-city-in-honour-of-the-army-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी शहर में सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शहर में सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो
स्वतंत्रता दिवस के उपक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ान पर देश भर में भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मंडी शहर में मंडी सदर मंडल भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मंडी सदर तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे पकड़कर पूरे शहर में भारत माता की जय के नारे लगाकर लोगों को देशभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया। यह तिरंगा यात्रा सेरी मंच से शुरू हुई और इंदिरा मार्किट परिसर से होते हुए गांधी चौक से होकर डीसी कार्यालय के बाहर आकर संपन्न हुई। मीडिया से बातचीत में प्रियंता शर्मा ने कहा कि देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह मौका है उन वीरों की कुर्बानियों को याद करने का जिन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान और योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।