{"_id":"6a5611973487c1e51409609b","slug":"video-ladbharol-college-vacant-posts-road-repair-rakhi-sharma-mandi-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में खाली पद भरने और सड़कों की मरम्मत का आश्वासन, राखी शर्मा ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में खाली पद भरने और सड़कों की मरम्मत का आश्वासन, राखी शर्मा ने किया दौरा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:08 PM IST
Link Copied
लांगणा वार्ड-36 की जिला परिषद सदस्य राखी शर्मा ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल का दौरा कर कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार और शिक्षकों के साथ बैठक कर लंबे समय से रिक्त पड़े प्राध्यापकों के पदों पर चर्चा की।
कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बताया कि पिछले चार वर्षों से अंग्रेजी और इतिहास विषय के प्राध्यापकों के पद खाली हैं, जबकि राजनीति शास्त्र का पद भी पिछले एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
राखी शर्मा ने कहा कि कॉलेज में शिक्षकों की कमी का मुद्दा सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि रिक्त पदों को जल्द भरकर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने लोक निर्माण विभाग (PWD) उपमंडल लडभड़ोल कार्यालय का भी दौरा किया और सहायक अभियंता विजय गुलेरिया से क्षेत्र की जर्जर सड़कों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई।
सहायक अभियंता विजय गुलेरिया ने बताया कि विभाग क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा है और आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर सड़क मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
राखी शर्मा ने स्थानीय अस्पताल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उनके पूर्व निरीक्षण और मांग के बाद अस्पताल में दो नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिनमें से एक चिकित्सक ने कार्यभार भी संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनके प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।