{"_id":"6a0820c9ee845991cf029531","slug":"video-mandi-60000-voters-to-decide-the-fate-of-180-candidates-voting-tomorrow-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल
शहरी निकायों को लेकर रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें, मंडी जिला के सात शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला कल लगभग 60 हजार मतदाता करेंगे। इन शहरी निकायों में नगर निगम मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, नगर पंचायत रिवालसर और करसोग शामिल हैं। रिवालसर और करसोग में दो वार्ड निर्विरोध चुने गए हैं जबकि नगर निगम मंडी और नगर पंचायत करसोग में विरोध स्वरूप दो वार्डों से कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। इसलिए वहां कोई मतदान नहीं होगा। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला भर में इन चुनावों को ईवीएम के माध्यम से करवाया जा रहा है। 61 वार्डों को 20 सेक्टर में बांटा गया है और सेक्टर ऑफिसर पूरे दलबल के साथ तैनात किए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 91 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें सबसे ज्यादा मतदान केंद्र नगर निगम मंडी में हैं जिनकी संख्या 36 है। सभी नगर निकायों में लगभग 60 हजार मतदाता हैं। सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम मंडी में हैं, जिनकी संख्या 31,200 है। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम मंडी को छोड़कर बाकी सभी छह शहरी निकायों में मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे जबकि नगर निगम मंडी की मतगणना 31 मई को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।