सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi: Leader of the Opposition Jairam Thakur states—Officials must not cross their boundaries; harassing elected representatives at the behest of the government will prove to be very costly

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- अधिकारी मर्यादाएं न लांघे, सरकार के इशारे पर जनप्रतिनिधियों को परेशान करना पड़ेगा बहुत महंगा

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 03 Jun 2026 05:03 PM IST
Mandi: Leader of the Opposition Jairam Thakur states—Officials must not cross their boundaries; harassing elected representatives at the behest of the government will prove to be very costly
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं सार्थक संवाद किया, जिसमें उन्होंने खौली, लंबाथाच, शिल्हीबागी, गत्तू, संगलवाड़ा, खारशी, बागाचनोगी सहित ब्रयोगी, रोड एवं मझोठी के नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी शानदार विजय और नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान करसोग विधानसभा के चारों जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड जीत के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधायक दीप राज की अध्यक्षता में और विकास खंड जंजैहली के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने भी नेता प्रतिपक्ष से विशेष मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों में जोश भरते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए वे सभी जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के सतत, समग्र एवं संतुलित विकास को नई दिशा देकर उन्हें सशक्त व समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे क्योंकि विकसित पंचायत से ही विकसित विधानसभा का सपना साकार होगा। इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जनादेश वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता के भारी आक्रोश और भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है, और निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के कुशासन का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देते हुए उसे कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सीधे शब्दों में कड़ा अल्टीमेटम दिया कि जो अधिकारी सरकार के इशारे पर हमारे भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रहे हैं, वे साफ़-साफ़ सुन लें कि यह हरकतें उन्हें बहुत महँगी पड़ेंगी। अधिकारी अपनी मर्यादाएं न लाँघे और इस जनविरोधी सरकार के साथ अपना भविष्य जोड़ने की भूल कतई न करें। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि चंबा में भाजपा समर्थित एक प्रतिनिधि के घर पर प्रशासन की टीम भेजकर उनके मकान की पैमाइश करवाई गई और उन्हें डराया-धमकाया गया कि यदि उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया तो उनका मकान गिरा दिया जाएगा, जो कि बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में न आने के कारण मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखलाहट में हैं और वे झूठे व गलत आंकड़े पेश कर अपने दिल्ली हाई कमान की नजरों से अपनी राजनीतिक असफलता को छुपाने का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री ने अपनी हार के डर से चुनाव से पहले भी इन चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया था क्योंकि उन्हें भली-भांति पता था कि जनता उन्हें नकार चुकी है, और अब परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद भी वे अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं तथा आगे भी कई तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आएँगे। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जनविरोधी नीतियों के कारण इस मुख्यमंत्री के पैरों तले जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है और जनता ने कांग्रेस के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश सुना दिया है, जिसे मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों के पीछे नहीं छिपा सकते। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक दवाब या धमकियों से बिल्कुल न डरें, निडर होकर जनता की सेवा करें क्योंकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और भाजपा के साथ ही उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हर वर्ग ने भाजपा का साथ दिया है क्योंकि इस सरकार ने किसान-बागवान, महिलाओं, बेरोजगारों, कर्मचारी वर्ग और व्यापारियों को बहुत परेशान और निराश किया है। हमने हर मंच पर सरकार की उन गलत नीतियों का विरोध किया है जो जनता के हित में नहीं है। हमारे विरोध करने के तरीके से मुख्यमंत्री और उनके मंत्री असहज हो उठते हैं। उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम विपक्ष में हैं और आप हमें जनता की आवाज़ बनने से नहीं रोक सकते। जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है तो इससे मुख्यमंत्री को विचलित नहीं होना चाहिए। आप अच्छा करते तो जनता आपके साथ चलती लेकिन जनता ने आपको आपके कारनामों को देखते हुए सबक सिखाया है। अभी तो ये सेमीफाइनल था और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmour: पारांगत स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दी तंबाकू मुक्त समाज की सीख

03 Jun 2026

फिरोजपुर में सुविधा सेंटर मुलाजिमों ने मांगों के समर्थन में की हड़ताल

बिक्रम मजीठिया के पासपोर्ट को लेकर सरकार पर भ्रम फैलाने का आरोप, वकील ने दी सफाई

03 Jun 2026

लुधियाना में एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के दो सरगना काबू, पांच बड़ी वारदात सुलझीं

03 Jun 2026

फतेहाबाद के टोहाना में नहर में नहाने गया नवविवाहित युवक तेज बहाव में बहा, टीम तलाश में जुटी

03 Jun 2026
विज्ञापन

राजासांसी के गांव में नीची बिजली तारों से पराली बेलर में लगी आग

03 Jun 2026

Meerut: छुरी लहराकर भड़काऊ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक गिरफ्तार

03 Jun 2026
विज्ञापन

Bihar News: बख्तियारपुर में भीषण अग्निकांड, पांच अस्थायी दुकानें जलकर राख, 10 लाख से अधिक का नुकसान

03 Jun 2026

मोगा पुलिस ने व्यापारिक यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

03 Jun 2026

मोगा पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ कार सवार दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

03 Jun 2026

फिरोजपुर छावनी में नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स में लगी आग

आप विधायक रमन अरोड़ा ईडी के समक्ष पेश, आठ घंटे पूछताछ

03 Jun 2026

Meerut: प्राचीन बुद्धे माता मंदिर तोड़ने के आरोप पर हंगामा, सैकड़ों लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

03 Jun 2026

यमुनोत्री धाम...मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य न शुरू होने पर बढ़ी चिंता

03 Jun 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

03 Jun 2026

जालंधर में साइकिल सवार को कुचल गया ड्राइवर, घंटों बाद दूसरी जगह मिली लाश

03 Jun 2026

हिसार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस: परनाला गांव में अनूठी पहल, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान ने जरूरतमंदों और छात्रों को बांटी साइकिलें

गुरुहरसहाए के गांव राणा पंज गराई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, विधायक बने चीफ गेस्ट

Burhanpur News: 150 फीट गहरी खाई पार कर गंदा पानी पीने को मजबूर आदिवासी, नल-जल योजना के दावों की खुली पोल

03 Jun 2026

VIDEO: 'विश्व साइकिल दिवस' पर साइकिल रैली का आयोजन, गो ग्रीन का दिया संदेश

03 Jun 2026

नसीरबास में समाज सुधार जमात की बैठक, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान

03 Jun 2026

VIDEO: गोमती नदी में नहाते समय डूबा किशोर, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर से बिजली के तीन खंभे गिरे, इलाके में छाया अंधेरा, देर रात तक नहीं पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीमें

03 Jun 2026

अमेठी में गोमती नदी में नहाते समय किशोर डूबा, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

03 Jun 2026

लखनऊ में ट्रक ने मारी टक्कर, बिजली के तीन पोल गिरे, इलाके में छाया रहा अंधेरा

03 Jun 2026

कानपुर में फूल तोड़ते समय तेंदुए ने किसान पर किया जानलेवा हमला

03 Jun 2026

विधायक सरबजीत मानुके ने राइस मिल पर मारा छापा, बोरियों पर पाइप लगाकर डाला जा रहा था पानी

03 Jun 2026

विश्व साइकिल दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया फिट रहने का संदेश

03 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: श्री गणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म, अद्भुत दर्शन कर श्रद्धालु हुए खुश

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed