Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Organizations Unite in Sarkaghat to Seek Justice for Siya Will Launch Campaign to Curb Murders and Chitta
{"_id":"69de0ca6c149c1e23607ba92","slug":"video-mandi-organizations-unite-in-sarkaghat-to-seek-justice-for-siya-will-launch-campaign-to-curb-murders-and-chitta-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट में एकजुट हुए संगठन, हत्याएं व चिट्टा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट में एकजुट हुए संगठन, हत्याएं व चिट्टा रोकने के लिए चलाएंगे अभियान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:15 PM IST
सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुये जघन्य हत्याकांड की शिकार हुई बेटी सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए सरकाघाट पार्क में प्रदर्शन किया गया और दिवंगत बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें दर्जनों संगठनों ने एकजुटता बनाते हुए सिया बेटी को को न्याय दिलाने और सरकाघाट को चिट्टा मुक्त करने के लिए प्रण लिया। आज के प्रदर्शन में छात्र संगठन एसएफआई, एवीबीपी, एनएसयूआई, व्यापार मंडल, जनवादी महिला समिति, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, अमृता संस्था, वरिष्ठ नागरिक कल्याण सभा, सफाई मजदूर यूनियन, विश्व हिंदू परिषद, मशाल संस्था, महिला मंडलों, मनरेगा मजदूर यूनियन, हिमाचल किसान सभा,अधिवक्ता यूनियन से जुड़े सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने सिया गुलेरिया के हत्यारे को कठोर से कठोर सजा देने, परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने, बढ़ते चिट्टे व अन्य नशे को रोकने और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून उठाने, नैण गांव के चलने वाली बन्द बसें तुरंत चलाने की मांग उठाई गई। शोक सभा को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, एसएफआई के ऋत्विक, नेहा, दीपक एवीबीपी के ऋषि पराशर एनएसयूआई के अरमॉन कटवाल, ज्ञान विज्ञान समिति के भोलादत कशयप और सुनीता पटियाल, सीटू के करतार सिंह चौहान, अमृता संस्था की शोमा राणा, वरिष्ठ नागरिक मंच के कुलदीप गुलेरिया, व्यापार मंडल की स्मृति ठाकुर, मशाल की शांता देवी, विश्व हिंदू परिषद के प्रकाश ठाकुर, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, जनवादी महिला समिति की विना वैद्य और प्रोमिला, किसान सभा के दिनेश काकू व अनिल कुमार, सफाई मजदूर यूनियन की कंचन गुलेरिया और रक्षा देवी इत्यादि ने संबोधित किया। वहीं आज सुबह उनके पैतृक गांव सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम,राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह,पूर्व ज़िला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेन्द्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकु इत्यादि सैंकड़ों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।अंत में सभी संगठनों ने समन्वय स्थापित करने और भविष्य में भी इस तरह के मुद्दों पर आवाज़ उठाने का निर्णय लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।