Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Palak Crowned Miss and Sachin Mister at Ladbharol College Farewell; Captivate the Audience with Spectacular Performances
{"_id":"69c3a37896d16c33e000944a","slug":"video-mandi-palak-crowned-miss-and-sachin-mister-at-ladbharol-college-farewell-captivate-the-audience-with-spectacular-performances-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: लडभड़ोल कॉलेज में पलक बनीं मिस और सचिन बने मिस्टर फेयरवेल, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: लडभड़ोल कॉलेज में पलक बनीं मिस और सचिन बने मिस्टर फेयरवेल, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:27 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सत्र 2025-26 के अंतर्गत बीए और बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल प्रबंधन और आयोजन बीए व बीकॉम प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ.मुनीष ठाकुर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा तय किए गए थीम और स्वरूप के आधार पर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान कला संकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। इसमें पलक ने 'मिस फाइनल और सचिन ने मिस्टर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं कोमल को मिस पर्सनैलिटी और रोहित को मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि जीवन में किसी भी मुकाम पर सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य सबसे ज्यादा जरूरी है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील होना भी एक अच्छे इंसान की पहचान है। इस खास मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।