{"_id":"69aaa2e0758a65e2440820ef","slug":"video-mandi-robotic-surgery-started-in-medical-college-nerchowk-cm-sukhu-formally-inaugurated-it-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, सीएम सुक्खू ने किया विधिवत शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:18 PM IST
Link Copied
नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज से रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हो गई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 28 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने रोबोटिक सर्जरी से हुए पहले ऑपरेशन को खुद अपनी आंखों से होते हुए देखा। इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में उच्च स्तरीय मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। यहां जो रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत हुई है वो दिल्ली स्थित एम्स स्तर के बराबर की है। इससे अच्छी क्वालिटी के ऑपरेशन होते हैं और इनकी एक्यूरेसी 90 प्रतिशत है। उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में सीएम मंडी जिला से थे लेकिन वे मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई की मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए। अब मौजूदा सरकार यहां 3 टैस्ला एमआरआई मशीन, कैथ लैब और डिपार्टमेंट को शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार का यही ध्येय है कि लोगों को उनके घर द्वार पर सस्ती दरों पर बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं मिले। प्रदेश में अच्छे डॉक्टरों की कमी नहीं लेकिन यहां सुविधाएं न होने के कारण लोगों को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रदेश सरकार इस प्रथा को बंद करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। रोबोटिक सर्जरी को हिमकेयर और आयुषमान भारत के तहत शामिल करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में सीएम ने कहा कि इस दिशा में प्रदेश सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच लाख की सर्जरी अगर 50 हजार में हो रही है तो यह भी लोगों के साढ़े चार लाख की बचत करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बातों पर विचार कर रही है और पूर्व सरकार में हिमकेयर में हुए घोटालों की जांच भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।