{"_id":"6a37894ce74f1f71ff00b110","slug":"video-relief-from-traffic-jams-will-have-to-wait-repairs-pose-an-obstacle-on-the-route-to-the-deodi-tunnel-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जाम से राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार, डयोड टनल की राह में मरम्मत बनी अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जाम से राहत के लिए अभी करना होगा इंतजार, डयोड टनल की राह में मरम्मत बनी अड़चन
मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन डयोड टनल के खुलने का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। टनल परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन हणोगी की ओर स्थित टनल के मुहाने को हुए नुकसान के कारण इसे यातायात के लिए शुरू नहीं किया जा सकेगा। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही दोनों टनलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। डयोड से हणोगी तक बनने वाली यह टनल परियोजना शुरू होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जोगनी माता मंदिर के समीप लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। एनएचएआई पीआईयू मंडी परियोजना निदेशक वरूण चारी ने कहा कि हणोगी की ओर स्थित टनल के मुहाने की मरम्मत का कार्य शेष है। मरम्मत पूरी होने के बाद ही दोनों टनलों को यातायात के लिए खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।