{"_id":"68dbbaacd1378df04907d14c","slug":"video-relu-and-belu-explained-the-government-schemes-and-appealed-to-stay-away-from-drugs-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रेलू और बेलू ने बताई सरकार की योजनाएं, नशे से दूर रहने की अपील, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रेलू और बेलू ने बताई सरकार की योजनाएं, नशे से दूर रहने की अपील, देखें वीडियो
आमजन के लिए सरकार की योजनाएं किस तरह प्रभावी हो सकती हैं, इनका लाभ कैसे उठाएं, यह बताने के लिए रेलू और बेलू आज सदयाणा और भतौर में पहुंचे। मौका था, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान का। अभियान के तहत विभाग से संबंद्ध लोक नाट्य दल आकार थिएटर सोसायटी के कलाकारों ने आज सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल के गांव भतौर में तथा ग्राम पंचायत सदयाणा के गांव भटवाड़ में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने गीत-संगीत और नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान से ग्रामीणों को अवगत करवाया। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत बग्गी तुंगल की वार्ड पंच दिनेश कुमारी और ग्राम पंचायत सदयाणा में प्रधान जगदीश चंद, वार्ड पंच बलदेव, जीता देवी, महिला मंडल की महिलाओं सहित स्थानीय युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।