Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Rampur Bushahar News
›
Rampur Bushahr District-level Phag fair will be organised from March 5 to 8; 20 deities from Shimla and Kullu districts will enhance the beauty of the fair
{"_id":"698db646645123e91a081afe","slug":"video-rampur-bushahr-district-level-phag-fair-will-be-organised-from-march-5-to-8-20-deities-from-shimla-and-kullu-districts-will-enhance-the-beauty-of-the-fair-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: 5 से 8 मार्च तक आयोजित होगा जिलास्तरीय फाग मेला, शिमला और कुल्लू जिले के 20 देवी देवता बढ़ाएंगे मेले की शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: 5 से 8 मार्च तक आयोजित होगा जिलास्तरीय फाग मेला, शिमला और कुल्लू जिले के 20 देवी देवता बढ़ाएंगे मेले की शोभा
देव परंपराओं का प्रतीक रामपुर का जिलास्तरीय फाग मेला 5 मार्च से रामपुर के राज दरबाार मैदान में सजेगा। जिला शिमला और कुल्लू के 20 देवी देवता भाग लेकर मेले की शोभा बढ़ाएंगे। 7 मार्च को महिला मंडलों की शोभायात्रा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। वहीं इस मर्तबा देवी देवताओं को दी जाने वाली नजराना राशि में 5 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी। मेले के आयोजन को लेकर वीरवार को आयोजित बैठक में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए। रामपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय जिलास्तरीय फाग मेले को लेकर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक राज दरबार मैदान में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 5 को सुबह 11:00 बजे देवी देवताओं के आगमन के साथ होगा और समापन 8 मार्च को सायं 3:00 बजे किया जाएगा। मेले में शिमला और कुल्लू जिलों के 20 देवी देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित देवी देवताओं की सूची तैयार कर परंपरा के अनुसार उनके ठहराव स्थलों का चयन किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि फाग मेला रामपुर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा, देव संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह मेला ऐतिहासिक राज दरबार परिसर में आयोजित किया जाता है, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं का स्वागत किया जाता है। मेले के दौरान स्थानीय लोक नृत्य नाटी, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाता है। फाग मेला विशेष रूप से फाल्गुन मास में आयोजित होता है और इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में गिना जाता है। उन्होंने बताया कि मेले में आमंत्रित देवताओं के नजराना में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। स्थानीय देवी-देवताओं के नजराना में 5 प्रतिशत और दूर दराज से आने वाले देवी-देवताओं के नजराना में 15 प्रतिशत तक वृद्धि की जाएगी। 7 मार्च को महिला मंडलों की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। मेले के दौरान बुशहर स्पोट्र्स क्लब रामपुर के सौजन्य से रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि मेले के व्यय की पूर्ति नगर परिषद की ओर से स्टॉल आवंटन से प्राप्त राजस्व और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से प्राप्त अनुदान से की जाएगी। स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। स्टॉल आवंटन की अवधि निर्धारित समय से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था, देवी देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं और सुरक्षा कर्मियों के ठहराव संबंधी व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपमंडलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मेले को शांतिपूर्ण, भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ राजेंद्र नेगी, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर सहित विभिन्न विभागों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।