{"_id":"6a12cf2fbdec06bb570cef67","slug":"video-rampur-bushahr-women-conduct-cleanliness-drive-at-primary-and-secondary-school-premises-in-jaguni-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: महिलाओं ने जगूणी में प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला परिसर में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: महिलाओं ने जगूणी में प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला परिसर में चलाया सफाई अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 03:43 PM IST
Link Copied
रामपुर विकास खंड की डंसा पंचायत अंतर्गत जगूनी में प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला परिसर के आसपास महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को देखते हुए पोलिंग बूथ के चारों तरफ झाड़ियों और कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाया। महिला मंडल की सदस्यों ने साफ-सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई। रविवार सुबह महिला मंडल की प्रधान पद्मा कुमारी, सचिव लता नेगी और पूर्व वार्ड पंच सपना नेगी की अगुआई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं महिलाओं ने सभी लोगों से अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की और स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने से जहां पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, वहीं बीमारियां पनपने का खतरा भी नहीं रहेगा। लोगों को स्वच्छ वातावरण का माहौल मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।