{"_id":"6a58ad1fb35e3e070a045748","slug":"video-dadahu-ram-katha-kalash-yatra-sirmaur-shravan-2026-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ram Katha Dadahu: ददाहू में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ, भजनों पर झूमी मातृशक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Katha Dadahu: ददाहू में कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ, भजनों पर झूमी मातृशक्ति
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:36 PM IST
Link Copied
पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर सिरमौर जिले के ददाहू में संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन के पहले दिन निकली शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर सिर पर मंगल कलश धारण किए और भक्ति गीतों के बीच पूरे नगर को राममय बना दिया।
कलश यात्रा शिव मंदिर ददाहू से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और अप्पर बाजार से होती हुई गीता भवन पहुंची। यात्रा के दौरान महिलाओं ने राम भजनों और मंगल गीतों का गायन किया। बैंड-बाजों की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।
शोभायात्रा के समापन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन और ग्रंथ स्थापना की गई। इसके साथ ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।
हरियाणा के जगाधरी से पधारे कथा व्यास पंडित राजन शांडिल्य आगामी 22 जुलाई तक भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के संदेशों पर आधारित कथा का श्रवण कराएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।