{"_id":"69d902b35d3aa2af4404b35a","slug":"video-hundreds-of-devotees-offered-prayers-at-the-somnath-jyotirlinga-at-the-kalisthan-temple-in-nahan-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में कालीस्थान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में कालीस्थान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन
नाहन शहर के कालीस्थान मंदिर में आगामी शुक्रवार को एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, नाहन इकाई के सौजन्य से इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजा और अभिषेक किया। यहां विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम, बेंगलुरु से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग लाए गए। बाद शाम 5:00 बजे के करीब श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग स्थापित किया गया। इससे पहले यहां मूल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पूजा एवं अभिषेक, मंगल आरती, सामूहिक सत्संग, ध्यान और साधना आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संस्था के राज्य शिक्षक समन्वयक राजेश कुमार ने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के इतिहास पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा प्रदेश के चंबा से शुरू हुई थी और शुक्रवार को नाहन में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों में मुख्य नाम सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का आता है। मोहम्मद गजनवी ने यहां कई आक्रमण किए थे। उनके अंतिम आक्रमण के दौरान शिवलिंग के टूकड़े हो गए थे। यहां अग्निहोत्री पंडितों ने उन्हें एकत्रित किया था और उनकी पूजा करते रहे। इसपर कहा गया था कि भारत के आजाद होने पर इसके 100 साल बाद जब राम मंदिर का निर्माण होगा तो कर्नाटक में शंकर के नाम से संत होंगे उन्हें यह भेंट करनी है। उन्होंने बताया कि ज्योलॉजिकल रिपोर्ट के अनुसार इस शिवलिंग में लोहा नहीं है। इतना ही नहीं चुंबक भी एक छोर पर न होकर केंद्र में है। उन्होंने बताया कि जिस धातु से शिवलिंग बनी है वह इस दुनिया का ही नहीं है। इस अवसर पर राजेंद्र ठाकुर, शैलजा पूरी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।