{"_id":"67e644bdf1a46548830dbec7","slug":"video-illegal-khair-cutting-in-sirmaurs-trilokpur-forest-5000-trees-cut-even-the-roots-uprooted-2025-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरमौर के त्रिलोकपुर के जंगल में अवैध खैर कटान, 5000 पेड़ काटे, जड़ें तक उखाड़ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरमौर के त्रिलोकपुर के जंगल में अवैध खैर कटान, 5000 पेड़ काटे, जड़ें तक उखाड़ ले गए
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर के जंगल में अवैध खैर कटान का मामला सामने आया है। यहां खैर के करीब 5,000 पेड़ काटने की आशंका है। यही नहीं, खैर माफिया जड़ें तक उखाड़ ले गया। जमीन से तीन फीट तक खोदाई कर पेड़ काटे गए हैं। यहां करीब 8 महीने से पेड़ कटान चल रहा था। इस खैर कटान में हिमाचल ही नहीं हरियाणा के ठेकेदारों का भी हाथ बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक त्रिलोकपुर में वन विभाग के रेंज ऑफिसर कार्यालय व प्रसिद्ध बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर से कुछ ही दूरी पर हजारों की संख्या में जंगल से खैर के हरे भरे पेड़ काटे गए हैं। पेड़ों को तीन फीट तक जमीन की खोदाई कर काटा गया है। लेकिन मौके पर पेड़ों के अवशेष व जड़ें मौजूद हैं। इसके अलावा जंगल में पेड़ काटने के बाद सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।