मेरठ की दामोदर कॉलोनी में श्रीश्री संस्कार केंद्र के तत्वावधान में A-13, दामोदर कॉलोनी, हैप्पीनेस सेंटर पर 6 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए चार दिवसीय रामायण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
आयोजक पुलकित त्यागी ने बताया कि यह शिविर अत्यंत संगठित और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों में जीवन मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना और रामायण की शिक्षाओं का विस्तार करना था। इस शिविर में विशेष रूप से श्री श्री संस्कार केंद्र कॉर्डिनेटर श्रीमती ज्योति भसीन (मुजफ्फरनगर), डॉ. सुमित कपूर (हाथरस), श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती सुजाता जैन, श्री शशि बवेजा एवं डॉ. ललिता चौधरी ने अपने ज्ञान, समय और सेवाभाव से महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर के दौरान बच्चों के लिए रामायण के प्रेरणादायक प्रसंग, नैतिक कहानियां, भजन, ध्यान और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से संस्कार निर्माण की शिक्षा दी गई।