{"_id":"67e5511ff38ac20b2a0e6925","slug":"video-politics-started-in-ballia-over-daughters-suicide-politicians-gathered-in-the-village-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में बेटी की खुदखुशी पर शुरू हुई राजनीति, गांव में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा, दशकर्म में छलके पिता के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में बेटी की खुदखुशी पर शुरू हुई राजनीति, गांव में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा, दशकर्म में छलके पिता के आंसू
नगरा थाना क्षेत्र का सरयां गुलाबराय में बेटी के खुदखुशी किये जाने की बात परिजनों के गले के नीचे नही उतर रही है। परिजनों का कहना है कि पूजा आत्महत्या क्यों करेगी। कोई दोनों हाथ पीछे बांध कर कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। वहीं, पुलिस पूजा के मोबाइल के यूटयूब हिस्ट्री में फांसी लगाने के तरीके को सर्च करना व दोनों हाथ सटा हुआ न होना व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की तरफ ईशारा कर रही है। पुलिस ने जांच के पहलुओं की गहनता से जांच कर क्राइम सीन क्रिएट कराया। उसी तर्ज पर कइयों ने खुद हाथ बांधा। परिजनों की माने तो पूजा पेड़ पर चढ़ना जानती थी। पुलिस को जांच में हत्या करने के साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं और आत्महत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अब तक मामले का खुलासा करने में पेच फंसा हुआ है।
घटना के चौथे दिन चौहान बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका पूजा की बहन नेहा ने सपा महिला सभा के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष आरोप लगाया कि पुलिस किसी कागज पर जबरिया हस्ताक्षर कराना चाहती है ताकि इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। बृहस्पतिवार को मृतका पूजा का दशकर्म था। इस दौरान पिता धर्मराज चौहान की आंखों से आंसू छलक उठे। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। दोषियों को फांसी से कम सजा न मिले। पुलिस हर आने जाने वालों पर कडी नजर रख रही है। परिजनों के अंदर पुलिसिया कार्यप्रणाली के प्रति आक्रोश है। इस बाबत सीओ आशीष मिश्र ने कहा कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रख कर मामले की गहनात से जांच पड़ताल की जा रही है। खुलासे के नजदीक पहुंच चुके हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सडक से सदन तक संघर्ष करेगी सपा
सरयां गुलाबराय गांव इन दिनों राजनीति का केंद्र बन गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सपा महिला सभा के जिलाध्यक्ष कंचन भारती के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मृतका की मां सुनीता देवी व छोटी बहन नेहा से मिल कर घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली। सपा नेत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित नही हैं। पूजा की हत्या की गई है। उन्होने घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की। कहा कि जिस दिन यह घटना घटी उसी दिन बाजे गाजे के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष का जगह जगह स्वागत हो रहा था किंतु किसी भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार से मिल कर शोक व्यक्त करना भी मुनासिब नहीं समझा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिटिया को न्याय दिलाने के लिये सपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। घटना की रिपोर्ट सपा सुप्रीमो को भेजी जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में नित्य सैनी, चिंता यादव, पुनीता सोनी, चंदा देवी, सोनी राजभर शामिल रहीं।
विधायक ने की मृतका के पिता की सुरक्षा की मांग
बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र के विधायक हंसू राम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मृतका पूजा चौहान के पिता धर्मराज चौहान की सुरक्षा की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि धर्मराज चौहान अपनी अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं। इन्हें सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। विधायक प्रतिनिधि अरबाज खान ने मृतका के घर पहुंच कर विधायक के पत्र की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।