{"_id":"67e57a5363677e2ad80d7c53","slug":"video-holi-milan-celebration-of-jaiswal-youth-club-in-sonbhadra-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में जायसवाल यूथ क्लब के होली मिलन समारोह, शामिल हुए प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में जायसवाल यूथ क्लब के होली मिलन समारोह, शामिल हुए प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल
नगर के रामलीला मैदान में जायसवाल यूथ क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं ने फूलों की होली खेली। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाए और गले लगकर होली की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन शुल्क विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज के अध्यक्ष अजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश जायसवाल क्लब के अध्यक्ष रवींद्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से कुलदेवता सहस्रबाहु जी महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने आकर्षक झांकी सजाई। फिल्मी गीतों पर नृत्य करते हुए बच्चों ने सबका मन मोहा। समाज के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि रवींद्र जायसवाल ने स्वाजातीय बंधुओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। एक-दूसरे के सुख दुख में बढ़चढ़कर शामिल हों। उन्होंने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने और समाज को कुरीतियों से दूर रखने की भी अपील की। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि समाज के लिए हर समय वह उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज, कोन, खलियारी, मधुपुर, रेणुकूट, अनपरा, म्योरपुर सहित पूरे जिले के स्वजातीय लोग शामिल हुए। महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम जायसवाल, शालिनी जायसवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक दीपचंद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, धरमचंद, अध्यक्ष राजेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल, आशीष जायसवाल, संतोष, मोहन, पवन, राजकुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे। महामंत्री विनय जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।