{"_id":"67e522b37fbd284f31077646","slug":"video-thalta-sasatha-ka-ghara-para-hamal-oura-hasa-ka-khalfa-da-pallva-patal-na-karayakaratao-saga-kaya-paratharashana-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दलित सांसद के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दलित सांसद के घर पर हमला और हिंसा के खिलाफ डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग किया प्रदर्शन
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दलित सांसद रामजी लाल सुमन के आगरा स्थित घर पर किए गए हमले व हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता एवं विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवर्तन चौक स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही जुलूस निकालकर विधानसभा की ओर बढ़ने लगीं। मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। तीखी नोंकझोंक के बाद बलप्रयोग करते हुए पुलिस ने डॉ पल्लवी पटेल समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।